मुरादाबाद, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू धर्म के नव वर्ष पर गुरुवार को सुरजन नगर के झंडा चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं गांधी स्मारक महाविद्यालय मार्ग पर स्थित माता चामुंडा देवी के मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। यहां पर सुबह से ही महिला एवं पुरुष भक्तों की सभी मंदिरों पर पूजा करने के लिए भीड़ लगी रही। नवरात्र के प्रथम दिवस पर क्षेत्र की लगभग सभी महिलाओं ने व्रत रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...