नवरात्र: शहर में गूंजे मां चंद्रघंटा के जयकारे, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शहर के मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा के साथ की गई। राधा विहार स्थित महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां चंद्रघंटा आत्म चेतना को जागृत करने वाली देवी हैं, जो भक्तों में साहस और वीरता का संचार करती हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आचार्य ऋषभ शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। भव्य श्रृंगार और महाआरती की गई। भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और रोग-दोष से मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में रमेश शर्मा, सुरेश कंबोज, सुशील रोहिल्ला, रविंद्र चौधरी, रेखा, पूनम, बबीता, राजबाला, गीता, कुसुम आदि मौजूद रहे।बेहट। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.