विकासनगर, मार्च 20 -- नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों और कई जगह घरों में सुबह से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया। देर शाम तक मंदिरों में माता के भजन गायन का सिलसिला चलता रहा। अस्पताल रोड के काली माता मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। हनुमद धाम सुबह से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरु हो गया था। कालसी के प्राचीन काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने दुर्गा कवच का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...