मथुरा, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन भक्तों ने मां कूष्मांडा की अराधना की। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक आस्था का केन्द्र सांचौली देवी मंदिर व नरी सैमरी देवी मंदिर भक्तों का बना रहा। माता रानी के मंदिरों को फूलों और अन्य वस्तुओं से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को भक्तों ने सुबह उठकर स्नान आदि के बाद व्रत रखा और मां दुर्गा के चौथे रूप मां कूष्मांडा के रूप की आराधना की गई। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मंत्रों की माला से जाप किया। महानगर के कैंट काली मंदिर, पुराने बस अड्डे के सामने बगुला मुखी मंदिर, रंगेश्वर देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.