गुड़गांव, मार्च 18 -- - मंदिरों में भव्य सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामगुरुग्राम, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है, जिसे लेकर गुरुग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख मंदिरों में एक दिन पहले ही साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पहले दिन शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना के बाद मंदिरों से लेकर घरों में पूजा शुरू की जाएगी। इस बार कलश स्थापना के लिए पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जो दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरीगुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर, सेक्...