नई दिल्ली, मई 5 -- नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को मिला यह ऑर्डर 1251 करोड़ रुपये का है। इस ऑर्डर के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडियन आर्मी को ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम (GBMES) की सप्लाई करेगी। इस नए ऑर्डर से नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को उछाल के साथ BSE में 433.70 रुपये पर बंद हुए हैं। क्या है ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टमग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम (GBMES) पूरी तरह से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम है, जिसे डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैब (DLRL) हैदराबाद से डिजाइन किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने...