नई दिल्ली, जनवरी 26 -- PSU Stock: नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) को एक नया वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनको यह वर्क ऑर्डर डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है।कितना रुपये का मिला है काम? स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से 1407145056 रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम 30 जनवरी 2031 तक पूरा करना है। इस ऑर्डर से पहले कंपनी इसी साल जनवरी के महीने में 12,28,63,142 रुपये का काम मिला था। यह भी पढ़ें- 27 जनवरी को 5 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, लिस्ट में विप्रो भीशेयरों के स्थिति कैसी? रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 328.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक...