नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने मंगलवार को अनाउंस किया है कि कंपनी साउथ सेंट्रल रेलवे के तहत एक प्रमुख ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) अपग्रेड प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी) के रूप में उभरी है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 323.90 रुपये पर बंद हुए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयर पिछले 6 साल में 1129 पर्सेंट उछल गए हैं। 242.50 करोड़ रुपये का है यह ऑर्डरनवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को यह ऑर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे ने दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को यह ऑर्डर 24 महीने में पूरा करना है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 242.50 करोड़ रुपये है। इससे पहले, रेल विकास निगम लिमिटेड ...