नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। इंजीनियर्स इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 304.80 रुपये पर जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 302.90 रुपये पर बंद हुए हैं। नवरत्न कंपनी ने घोषणा की है कि उसे 450 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नाइजीरिया स्थित डांगोटे ग्रुप के केन्या में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल प्लांट का है। प्रोजेक्ट में इंजीनियर्स इंडिया का कामनवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) और इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (EPCM) सर्विसेज कंसल्टेंट के ल...