देवघर, अप्रैल 27 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव में रविवार को गर्व और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। गांव के होनहार युवक विशाल कुमार राय के आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होने पर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। नवयुवक समिति नवाडीह द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी। फूल-मालाओं से स्वागत कर विशाल को गांव का गौरव बताया गया। बता दें कि विशाल कुमार राय, अजीत कुमार राय एवं ललिता देवी के सुपुत्र हैं। उनके दादाजी दामोदर नारायण राय सेवानिवृत्त शिक्षक और दादी उषा देवी के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- पारा शिक्षिका रानी का प्रवेक्षिका पद पर हुआ चयन, बुंदेल समाज ने किया सम्मानित आयोजकों ने बताया कि यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवा...