बोकारो, जून 22 -- बुंडू पंचायत के मठ टोला स्थित नवयुवक संघ की ओर से सोमवार को संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संघ के संरक्षक एवं लीला जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक स्व. कृष्ण कुमार प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 17 जून को हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। कार्यक्रम के दौरान नवयुवक संघ के सदस्यों ने स्व. प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने अपने व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कृष्ण कुमार प्रसाद का निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है...