कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में चैती नवरात्रा के नौवें दिन आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आदिशक्ति मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिला और पुरुष श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ माता के दर्शन और पूजा में लीन नजर आए।दुर्गा स्थान चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और अयोध्यागंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने फूल, नारियल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।दोपहर में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। यह दृश्य आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण बन गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.