मेरठ, मार्च 28 -- नवरात्र में नवमी पर जिले में शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना मेडिकल क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। टीम ने नगर क्षेत्र में पहुंचकर बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसी भी आपात स्थिति में निर्भीक होकर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा प्रमुख रूप से शामिल रहे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.