जौनपुर, मार्च 27 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने हवन किया। नवमी तिथि पर मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में सुबह मां के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे थे। शीतला चौकियां धाम और मैहर मंदिर में भी नवरात्र के अंतिम दिन भारी संख्या में देवी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।शीतला चौकियां धाम मंदिर का पट दर्शनार्थियों के लिए भोर में चार बजे खोल दिया गया। दर्शन पूजन के बाद दोपहर में मंदिर परिसर में हवन यज्ञ हुआ। इसमें मंदिर के पंडा-पुजारी के अलावा दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इसी प्रकार मैहर मंदिर में भी पांच बजे से दर्शन पूजन शुरू हो गया था। यहां भी हवन कर नवरात्र महोत्सव का समापन किया गया। नवदुर्गा शिव मंद...