नवमी की रात बिहार में अपराधियों ने दारोगा के 2 बेटों को मारी गोली, एक की मौत; मची सनसनी
गयाजी, अक्टूबर 20 -- कार्यालय संवाददाता, गया जी। बिहार के गया जी जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने नवमी की रात पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए इस बार दारोगा के बेटों को ही गोली मार दी है। गया जी में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक दारोगा के दो बेटों को गोली मार दी। घटना में छोटे बेटे रानू शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा बड़ा भाई मोनू शेखर गोली लगने से घायल हो गया। घायल मोनू का मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड नंबर एक की है। किसी बात का विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।विरोध करने पर बरसाईं गोलियां पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.