मैनपुरी, मार्च 14 -- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चिह्नित नवसाक्षरों की परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को बीआरसी कार्यालय पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा के माध्यम से क्षेत्र के निरक्षर लोगों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और कोटा डीलरों का भी सहयोग लिया जाएगा। बीईओ सर्वेश सिंह ने बताया कि ब्लॉक सुल्तानगंज के 57 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को इस परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 15 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 1064 नवसाक्षर प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक लाने और परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.