पूर्णिया, सितम्बर 19 -- पूर्णिया। भारत की राजनीति में आज यदि कोई व्यक्तित्व राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार के रूप में देखा जाता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी ने कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विश्वकर्मा भगवान को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से नवभारत के निर्माण का कार्य किया है। गुंजा बेगानी ने कहा कि मोदी ने देश को नई दिशा दी, आत्मनिर्भर भारत का सपना जगाया और हर गरीब, किसान, महिला एवं युवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...