मोतिहारी, अगस्त 11 -- सिजौल (मधुबनी)। संदीप विवि के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से सोमवार को एमबीए एवं बीबीए के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए 'आरंभ-2026' ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेना झा ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। मुख्य अतिथि रजनी रंजन, प्रोग्राम इंटीग्रेटर (वर्क्स एंड एंटरप्राइज वर्टिकल), आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम, इंडिया की उपस्थिति में कुलसचिव डॉ. नौशेरवां रौनक, डीन डॉ. अजय कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयुषी, कृति एवं नैनसी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। टीपीओ सूरज झा ने लक्ष्य निर्धारण, समय-प्रबंधन, संचार-कौशल, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- छात्रों को दिए व्यक्तित्व विकास के टिप्स आईक...