वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी। बीएचयू में एमए इंग्लिश में नवप्रवेशी छात्रों ने शनिवार को इंडक्शन प्रोग्राम के तहत भारत कला भवन संग्रहालय का दौरा किया। असिस्टेंट क्यूरेटर डॉ. प्रियंका चंद्रा और डॉ. दीपक भरथन ने छात्रों को संग्रहालय में रखी विरासतों की जानकारी दी। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न वीथिकाएं देखीं। मूर्तिकला और टेराकोटा, मिनिएचर और आधुनिक पेंटिंग, क्लासिकल मुगल, पहाड़ी और राजस्थानी मिनिएचर पेंटिंग के साथ-साथ आधुनिक दौर की बेहतरीन कलाकृतियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा खजाना गैलरी, चोल कांस्य मूर्तियों की गैलरी में भी देश की प्राचीन धरोहरों को देखा। यह भी पढ़ें- प्रो. वासुदेव शरण की स्मृति में हुआ व्याख्यान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...