हमीरपुर, अप्रैल 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। डॉ.कलाम सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत व जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयीं।मुख्य अतिथि जयंती राजपूत ने नवप्रवेशित कक्षा एक के बच्चों को पुस्तक, बैग, स्टेशनरी किट वितरित की। इस दौरान नामांकन में वृद्धि के लिए प्रधानाध्यापक अखिलेश शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, बाबूराम चक्रवर्ती, महनाज फातिमा, निशा सिंह को सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षा के प्रति जनजागरूकता हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हर बच्चे को शिक्षा मिले, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि आज से नवीन शिक्षा सत्र का शुभारम्भ हुआ है। उन्होने बताया कि ड्रेस, बैग, जूते, मोजे आदि हेतु 12 सौ रुपये प्रति बच्चा दिया ज...