रामगढ़, अगस्त 30 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय वीर होन्हें के प्रांगण में रविवार को आदिवासी कुड़मि समाज के बैनर तले एकदिवसीय जुड़वाही कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरिआर उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता विमलेश कुमार महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जगेश्वर नागवंशी ने बताया कि आगामी 20 सितंबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोड़ाड़ि मैदान में करम परबतिया महा जुड़वाही का आयोजन किया गया है।जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से 40 हजार कुड़मि गांवों के आखरा से करम परबैतिन को आमंत्रित किया गया है, अगर एक गांव से एक आखरा के करम परबैति हिस्सा लेंगे, तो कुल छह लाख करम परबतिया के शामिल होने की संभावना...