बोकारो, मार्च 25 -- जरीडीह प्रखंड के बाराडीह गांव में बुधवार को नवपत्रिका आगमन के साथ बासंती दुर्गा पूजा शुरू हो गया है। आचार्य गोरांगो भट्टाचार्य व पुजारी गोविन्द गोस्वामी ने गांव के बड़का बांध तालाब मे नवपत्रिका (कलाबा) को विधिवत पूजा अर्चना कराकर महा स्नान का कार्यक्रम संपन्न कराने के उपरांत मंदिर में प्रवेश कराया गया। नवपत्रिका प्रवेश के बाद आचार्यो के नेतृत्व में महा सप्तमी के मौके पर देवी दूर्गा के सातवे रूप कालरात्री की पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। मौके पर राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, परितोष कुमार महतो, बतेश कुमार, रितेश कुमार, महादेव महतो, मकरध्वज महतो, रंजीत महतो, हेमंत महतो, अनीता, राजेश्वर महतो, केशव महतो, राकेश कुमार,फनी भूषण महतो, मणीलाल महतो, पवन कुमार, केशव कुमार महतो, राहुल कुमार राजकुमार , अनोज कुमार, प्रवीण कुमार आदि पूजा ...