देवघर, मार्च 6 -- पंडा धर्म रक्षणी सभा के पूर्व अध्यक्ष सह अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी के आवास पर गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देवघर नगर निगम वार्ड नंबर 23 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शैलेश चरण मिश्रा को सम्मानित किया गया। मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को आशीर्वाद और सम्मान देने के बाद मुख्य रूप से विनोद दत्त द्वारी ने कहा कि आप देवघर समाज को एक साथ लेकर चलने का दायित्व संभाले और विकास के उन नए आयाम को बढ़ाने का काम करें। जिससे देवघर की जनता आज भी अनभिज्ञ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कैलाश पांडे, बुद्धि चरण मिश्रा, बबलू राज जजवाड़े, सागर झा, नवीन धन खवाड़े, सागर मिश्र, गणेश मिश्र, बाबू सोना शृंगारी, सुभाष दत्त द्वारी सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...