धनबाद, मार्च 11 -- नगर निगम वार्ड संख्या चार के नवनिर्वाचित पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह मंगलवार को सिजुआ स्टेडियम व मोदीडीह दो नंबर बस्ती पहुंचे। पार्षद ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर निदान कराने की दिशा में आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद 20 मार्च से कॉलोनियों का भ्रमण किया जाएगा। वे डोर टू डोर जाकर हर एक व्यक्ति से मिलकर उनकी सामूहिक समस्या निवारण की दिशा में पहल करेगें। साथ ही सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ दलाई का दो वर्षों से बकाया वेतन को लेकर जीएम व डीपी से बात की जाएगी। सिजुआ स्टेडियम के अस्तित्व को बचाने को लेकर कोयला भवन स्तर पर प्रयास करेगें। जरूरत पड़ी तो इस मामले में नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह व नगर आयुक्त को भी हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे। मौके पर बालिका उच्च विद्यालय मोदीडीह के प्रधानाध्याप...