कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 की पूर्व पार्षद अनामिका देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, कोडरमा को सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने वार्ड संख्या 14 से नवनिर्वाचित पार्षद अजीत कुमार बरनवाल पर चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।अनामिका देवी ने आरोप लगाया है कि अजीत कुमार बरनवाल होमगार्ड हैं, उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में इस तथ्य को छिपाया है। शपथ पत्र में उन्होंने केवल स्वयं को संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) और सीमेंट दुकान संचालक बताया है। पूर्व पार्षद का कहना है कि अजीत बरनवाल को हर महीने होमगार्ड का वेतन भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश के अनुसार होमगार्ड के जवान चुनाव नहीं लड़ सकते। यदि...