गाजीपुर, फरवरी 12 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामदुलार राम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता राम भुवन पाठक की अध्यक्षता में रामदुलार राम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने और बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। रामदुलार राम ने कहा कि वे संगठन को पारदर्शी, सक्रिय और समग्र दृष्टिकोण के साथ नई दिशा देंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से सहयोग और कम प्रस्ताव देने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव नर्वदेश्वर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय चौहान, कनिष्क उपाध्यक्ष राम...