प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पंचायत सहायक यूनियन की स्थानीय शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने पद की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने पद और दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की अपील की। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को शहर के मीराभवन स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी, महामंत्री स्वाती सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी, महिला उपाध्यक्ष युक्ता यादव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी सोनाक्षी सिंह, सचिव राजाराम सरोज, जिला प्रभारी मयंक गुप्ता शामिल रहे। समारोह में शामिल प्रदेश ...