सहारनपुर, मार्च 9 -- छुटमलपुर मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रांगण में सफाई कर्मचारी संघ ने एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सफाई संघ में नवनिर्वाचित सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संघ के जिलाध्यक्ष सुलेख ने कहा कि सफाईकर्मी समाज मे अग्रणीय भूमिका निभाता है।कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश पुंडीर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ योगेंद्र चौधरी व प्रमोद कुमार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह में ब्लॉक स्तर के उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाईकर्मी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुलेख चंद एवं मण्डल अध्यक्ष ईश्वर पाल कश्यप व संदीप बत्रा जिलामंत्री के विजय होने पर विकास खण्ड मुजफ्फराबाद घनश्याम सिंह जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी संघ ने स्वागत किया। सुभाष पेगवाल, सचि...