रामनगर, अप्रैल 9 -- रामनगर। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के युवा कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यालय व मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और कांग्रेस नेता भुवन पांडे ने कांग्रेस कार्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल खुलासा, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन अध्यक्ष ओमप्रकाश, नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष अरबाज खान, जिला महासचिव जावेद खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.