पलामू, मार्च 12 -- छतरपुर। प्रखंड कर्मियों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को गुरुवार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनकी जीत पर बधाई देते हुए नगर के विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सम्मान के लिए सभी कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा की यह सम्मान पूरे नगरवासियों का है और वे सभी के सहयोग से नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू नवाब साहब प्रखंड नाजिर राकेश कुमार जेई राजू कुमार रजक पंचायती राज के प्रखंड कोऑर्डिनेटर विवेक श्रीवास्तव कृष्ण प्रसाद साहू जनसेवक संतोष पासवान सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...