बलिया, जनवरी 28 -- बेल्थरारोड। भारतीय तैलिक राठौर महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद गुप्त के प्रथम आगमन पर मंगलवार को चौकिया मोड़ पर ढोल-नगाड़ों के साथ तैलिक साहू सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद गुप्त ने चौकिया मोड़ स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में समाज और संगठन के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर संगठन के प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद गुप्ता, महिला मोर्चा की भाजपा जिला अध्यक्ष एवं संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, तैलिक साहू सेवा समिति के संरक्षक शशिकांत गुप्ता,तैलिक साहू समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता,ज्ञानचंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, धनेश गुप्ता,चंदन गुप...