पूर्णिया, जून 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने रविवार को जलालगढ़ प्रखंड के कठेली गांव पहुंचकर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने अनिल ठाकुर को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनिल ठाकुर की ईमानदारी, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह भी पढ़ें- नवनिर्वाचित एमएलसी अनिल ठाकुर का किया स्वागत शाहनवाज हुसैन के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राके...