पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर का पूर्णिया आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय लाइन बाजार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित विधान परिषद अनिल ठाकुर को फुल का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि पूर्णिया की धरती से मुझे जो स्नेह मिला है, वह मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ संजीव कुमार ने सहयोग नर्सिंग होम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े होने के नाते मेरा मानना है कि स्वस्थ समाज ही समर्थ ...