गुमला, मार्च 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला शहर के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश चीनी ने अपनी जीत का जश्न जनता के बीच मनाया। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच निकला जुलूस शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हुए। जगह-जगह व्यवसायियों और नागरिकों ने रमेश चीनी को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान रमेश चीनी ने सभी समर्थकों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि गुमला की जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना एक प्रक्रिया है,लेकिन अब उनका असली लक्ष्य अपने कार्यों से जनता का दिल जीतना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुमला शहर की मूलभूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.