गढ़वा, मार्च 2 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी के निर्वाचित होने पर रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत गोसाईं बाग से हुई। वहां से सैकड़ों समर्थक ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर उत्साह के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में पटाखों की गूंज और रंग-गुलाल के बीच समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। साधना ने लोगों के समर्थन को लेकर आभार जताया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। समर्थक एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं के साथ साधना देवी का स्वागत किया। नगर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। उक्त अवसर पर साधना देवी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.