बोकारो, अप्रैल 3 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ चास-बोकारो के सत्र 2026-28 के नये कमेटी पदाधिकारियों ने गुरूवार को शपथ लेते हुए कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि मेयर भोलू पासवान, संघ के चुनाव पदाधिकारी जय भगतिया, बीडी दे सहित अन्य की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते शपथ दिलाया गया। मौके पर मेयर ने कहा कि दस्तावेज लेखकों का कार्य सराहनीय है। मौके पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर ईमानदारी से काम करेंगे। संघ की मजबूती सहित सदस्यों में बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए काम करेंगे। वहीं काली दास दुबे ने सचिव, शशिकांत महतो ने उपाध्यक्ष, अवध विहारी महतो ने सह सचिव, मुटुकधारी माजी ने कोषाध्यक्ष पद में शपथ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.