सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और विधायक दशरथ गागराई से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शिष्टाचार मुलाकात में मंत्री ने मनोज चौधरी से सरायकेला के कई विषयों पर जानकारी प्राप्त की और भविष्य में सरायकेला के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरायकेला एक ऐतिहासिक शहर है और छऊ कला नगरी है इसे अच्छे तरीके से सजाया जाए ,सरकार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। इस मुलाकात में मनोज चौधरी ने सरायकेला के निमित्त कई सुझाव मंत्री महोदय के सामने रखें जिसमें सरायकेला से पुरी धाम के लिए बस, नगर पंचायत के विकास के लिए विशिष्ट फंड और अन्य कई विषय शामिल थे जिस पर मंत्री महोदय ने अपनी सहमति प्रदान की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.