दुमका, मार्च 3 -- दुमका। दुमका क्लब में सोमवार को होली मिलन समारोह और नव निर्वाचित पार्षद व अध्यक्ष के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी 21 वार्ड पार्षदों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। अभिषेक चौरसिया ने कहा कि यह जीत दुमका की जनता की जीत है और वे सभी के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दुमका को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुमका का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे शहर की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने दुमका के सभी जनता का आभार जताया और कहा कि उनकी जीत आपके विश्वास और समर्थन का परिणाम है। वे आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। दुमका क...