बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 की घटना अनुमंडल लोक शिकायत निवारण में दायर किया परिवाद फोटो : राजगीर सड़क-राजगीर के वार्ड संख्या 31 में नवनिर्मित सड़क पर की गयी घेराबंदी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 के ठाकुर स्थान में दबंगों द्वारा नवनिर्मित सड़क की घेराबंदी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद में लिखित शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण में परिवाद दर्ज किया गया है। 13 लाख 96 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था। दो फीट सड़क की घेराबंदी कर दीवार लगा दी गयी है। छह माह पहले ही नगर परिषद की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था। अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण हो गयी। वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय रानी क...