मुंगेर, अप्रैल 22 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के ढोल पहाड़ी, चौरगांव एवं बलुआही गांव में नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर संवेदक द्वारा जगह-जगह आधा फीट ऊंचे ठोकर बना दिए गए हैं। इससे क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है और आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, विशेषकर तेज रफ्तार में चलने वाली मोटरसाइकिल एवं टोटो इन ठोकरों से टकराकर असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई बार वाहन पलटने की घटनाएं सामने आई हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि असरगंज थाना की गश्ती गाड़ी और एंबुलेंस भी इन ठोकरों के कारण दुर्घटना से बाल-बाल बच चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीण सदानंद सिंह, अमित कुमार, राजीव कुमार मंडल, अवधेश कुमार मंडल समेत अन्य लोगों ने इस समस्या पर नाराजगी जताते हुए जिला पदाधिकारी से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.