वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मैदागिन स्थित गोलघर में नवनिर्मित शौचालय बंद होने से संचालक पर पांच हजार जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान के तहत मैदागिन में निरीक्षण करने पहुंचे महापौर अशोक कुमार तिवारी ने यह निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, जलजमाव और अतिक्रमण पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। मैदागिन चौराहे पर संकट हरण हनुमान मंदिर के सामने जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान के निर्देश भी दिए। महापौर ने कोतवाली चौकी के पास टाउनहॉल बाउंड्री से सटी सड़क को चौड़ा करने को कहा। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के सामने नालियां चोक होने से जलजमाव रोकने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नाली की मरम्मत व सफाई कराई जाए कॉलेज के बगल में एक भवन से पाइप लाइन के लीकेज पर भवन स्वामी को तत्काल नोटिस देने को कहा। महापौर ने गोदौलिय...