गोंडा, फरवरी 28 -- करनैलगंज, संवाददाता । नगर के पुराने रेलवे मालगोदाम के पास नवनिर्मित शिवाला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मालगोदाम स्थित मंदिर प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा गाड़ी बाजार, गुड़मंडी, गुड़ाही, मौर्य नगर, लखनऊ रोड, सीएचसी तिराहा और स्टेशन रोड होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवक-युवतियां और बच्चे झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। 24 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.