बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुए एक हादसे में नवनिर्मित मकान की छत का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे पीआरबी को हुई। सूचना मिली कि गांव में विजय कुमार पांडेय के नवनिर्मित मकान की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर कर गिर गया।हादसे के समय विजय पांडेय के छोटे भाई रूपनारायण पांडेय (30) के साथ सूरज शुक्ला व बबन मिश्रा उसके नीचे दब गए। हादसे में रूपनारायण को कमर व सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दोनों को भी चोट लगी। यह भी पढ़ें- अयोध्या में आंधी और बारिश का टूटा कहर,चार की मौत परिजन व ग्रामीण तत्काल तीनों घायलों को इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान रूपनारायण पांडेय को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य...