नवनिर्मित मऊ चौकी का एएसपी ने किया उद्घाटन
बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का उद्घाटन किया। एएसपी ने कहा कि नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं के ढंग से विकसित किया गया है। इससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.