सीतापुर, मई 9 -- बिसवां। सीतापुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास समाज सेविका सोनी किन्नर द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अयोध्या के गोपाल आश्रम से पधारे बाबा गगन महाराज के संरक्षण एवं सानिध्य में मंदिर शिखर पर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...