इटावा औरैया, मार्च 25 -- ब्लॉक परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना का कार्यालय अब नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे व खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद की मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ किया और कहा कि नए भवन में कार्यालय संचालित होने से कार्य व्यवस्था में सुधार आएगा और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक पहुंच सकेगा। इससे पहले सीडीपीओ राम कांति, मुख्य सेविका नीता पांडेय, स्वाति पोरवाल व प्रिया यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर अनुज यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...