बाराबंकी, मार्च 14 -- रामनगर। विधायक निधि द्वारा 45 लाख की लागत से नवनिर्मित बसंतपुर पुल एवं मुख्य मार्ग का शनिवार को लोकार्पण किया गया। उक्त पुल तराई के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय से सीधे जोड़ने का काम करेगा। रामनगर के विधायक व पूर्व मंत्री फरीद महफूज़ किदवई एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई ने इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि व विधायक फरीद महफूज किदवई ने जनता की सेवा का संकल्प दोहराया और कहा कि इसके बन जाने से भाई लालरेती, बसंतपुर घाट, गोड़ा, मोहड़वा, राजेपुर और करमुल्लापुर जैसे दर्जनों गांवों की दूरी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों से कम हो गई है। इस अवसर पर लल्लन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.