बक्सर, फरवरी 4 -- बक्सर। सदर प्रखंड अंतर्गत दलसागर खेल मैदान व चुरामनपुर में निर्माणाधीन संरचनाओं का डीएम ने निरीक्षण किया। इस क्रम में एनएचएआई को सड़क मरम्मत के लिए निर्देशित किया। उन्होंने चुरामनपुर पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन संरचनाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन को संचालित कराने और मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने को कहा। खेल को बढ़ावा देने के लिए चयनित स्पोर्ट्स क्लब से समन्वय स्थापित कर खेल विधा को प्रोत्साहित करें। डीएम ने खेल संरचनाओं के चारों तरफ रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य, योग वाटिका विकसित करते हुए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने औषधीय पौधों को लगाना व जर्जर मंच और पुस्तकालय की मरम्मत के लिए निर्देश दिया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वाले रास्ते की मरम्मत कराने और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.