लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- भीरा क्षेत्र के गांव बोझवा स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ (हरखोवाल) के उद्घाटन अवसर पर महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। हरखोवाल संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख संत बाबा भगवान सिंह जी की अगवाई में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो की खैरा फॉर्म होते हुए भीरा कस्बे पहुंचा। व्यापारियों व कस्बे वासियों द्वारा जगह जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। संगत के लिए लंगर रूपी प्रसाद वितरित किया गया। नगर भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा साहब पहुंचकर नगर कीर्तन को विराम दिया गया। रात्रि के दीवान सजाए गए। रविवार को सजे दीवान में बड़ी संख्या में संगत पहुंची तथा समागम में पहुंचे रागी जत्थों ने गुरु जी की महिमा का बखान किया। जिसमें भाई नवनीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई इन्द्रजीत सिंह फ...