बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के दारीद पंचायत के रजक टोला में फोरलेन सड़क के किनारे नवनिर्मित कुआं से पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने रविवार को कुंए के पानी के ऊपर तैरती हुई एक व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव निवासी किशोरी सिंह(55 वर्ष)के रूप में की गई। पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दांतू गांव निवासी मृतक किशोरी सिंह का दारिद रजक टोला स्थित घटना स्थल के पास खेत में लगाए गए सब्जी को देखने शनिवार की देर शाम को आया था और इसी दौरान नवनिर्मित कुंए में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर काटा बवाल: घटना की जानकारी मिलने के ...